Class 10

                                                                       Hindi


शब्द - एक या अनेक वर्णों से बने अर्थपूर्ण समूह को शब्द कहते है।

जैसे – राम, आम, खा, इत्यादि


पद - जब इन सार्थक मतलब अर्थपूर्ण शब्द का प्रयोग वाक्य में किया जाता है, तो उस शब्द को पद कहते है। अब यह केवल शब्द नहीं रह जाता है बल्कि यह शब्द वाक्य में लिंग, वचन, सर्वनाम, क्रिया, विशेषण,  इत्यादि दर्शाता है। और इसलिए पद की परिभाषा है, वाक्य में प्रयोग होने वाले शब्द।

जैसे – राम आम खा रहा है।

इस वाक्य में राम और आम शब्द का पद परिचय है संज्ञा, और खा रहा है का पद परिचय है क्रिया।



शब्द और पद में अंतर



शब्द वर्णों की सार्थक व स्वतंत्र इकाई होती है।

वाक्य में प्रयुक्त होने वाले शब्दों को पद कहते हैं।


शब्द का केवल अर्थ परिचय होता है।

वाक्य का व्यकर्णिक परिचय होता है।

शब्द सार्थक और निरर्थक दोनों हैं।

पद का वचन, क्रिया और लिंग से संबंध होता है।


शब्दों से पद बनते हैं।

पद से उपवाक्य बनते हैं।


शब्द वाक्य से बाहर की वस्तु होते हैं।

वाक्यों में प्रयुक्त होने वाले शब्द ही पद होते हैं।


स्वतंत्र होने के कारण शब्द का प्रयोग कोष में हो सकता है।

पदों का प्रयोग कोष में नहीं हो सकता